विधान परिषद् चुनाव में जदयू के 11सीटों पर इन लोगों के नाम लगभग तय ,अब बस मुहर लगना है बाकी

0
185

बिहार में विधान परिषद् की 24 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर NDA सरकार के प्रमुख पार्टियां BJP और JDU में सीटों का आवंटन पहले ही हो चूका है। अब जदयू उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम सामने रखा है। गौरतलब है की जदयू के खाते में 11 सीटें और भाजपा के खाते 12 खाते हैं जबकि 1 सीट लोजपा के खाते में गई है। जदयू के तरफ से अब ११ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहें हैं। हालाँकि इन नामो पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है मगर ऐसा तय माना जा रहा है की जदयू इन नामो को ही टिकट देने वाली हैं। तो आइये हम बताते हैं की आखिर किन चेहरों को जदयू विधान परिषद् के चुनाव में उतारने जा रही है।

अगर बात कर राजधानी पटना की तो पटना से वाल्मीकि सिंह को टिकट दिया जा सकता है।
मुज्जफर पुर से विनोद सिंह को एक बार फिर टिकट मिल सकता है विनोद सिंह जदयू के विधान परिषद् के मेंबर पहले से ही हैं।
आरा भोजपुर सीट से ,राधा चरण शाह का नाम लगभग तय है। वहीँ भागल पुर से विजय सिंह को टिकट दिया जाना है।
गया से एक बार फिर मनोरमा देवी को सीट दिया जाएगा। मनोरमा देवी पहले भी गया से विधान परिषद् की मेंबर रह चुकी हैं
वही अगर नालंदा की बात करें तो वहां से राजू यादव की पत्नी रीना यादव को टिकट मिल सकता है। रीना यादव इसके पहले भी नालंदा से विधान परिषद् की मेंबर रह चुकी हैं। बेतिया से राजेश राम को टिकट दिया जा सकता है। राजेश राम पहले राजद में थे और अब जदयू में आ चुके हैं।
नवाद में इस बार जदयू कुछ उलट फेर कर सकती है। इस बार जदयू नवादा से सलमान राजीव को टिकट दे सकती है।
इधर मुंगेर में भी किसे टिकट दिया जाना है यह जदयू के तरफ से लगभग तय हो चूका है। मुंगेर से जदयू संजय यादव को ही टिकट दें जा रही है।
सीतामढ़ी से रेखापुरवे का नाम सामने आ रहा है हालाँकि यह अभी तय नहीं है।सीता मढ़ी के बाद अगर हम मधुबनी सीट की बात करे तो मधुबनी से विनोदसिंह को टिकट मिलने जा रहा है। देखा जाए तो जितने भी नाम हमने बोले हैं उनका चुनाव लड़ना लगभग तय पर अंतिम समय में नितीश कुमार कुछः और निर्णय ले सकते हैं। नितीश कुमार फिलहाल दिल्ली में और आज शाम तक पटना वापस आ सकते हैं जिसके बाद ही इन नामो पर मुहर लग सकती है। बहरहाल हम हर अपडेट को आप तक पहुंचते रहेंगे। फिलहाल अभी के लिए इतना ही।