

अमनौर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेत्री पूनम राय लगतार दूसरी बार राष्ट्रीय जनता दाल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बनाई गई हैं।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर दोनों ने मिलकर पूनम राय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने से सम्बंधित पात्र प्रदान किया। प्रदेश महासचिव चुने जाने के बाद पूनम राय ने कहा की वह पार्टी के प्रति कृतज्ञ रहेंगी और प्रदेश महासचिव के पद पर आसीन रहते हुए अपने कर्तब्यों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगी। पूनम राय ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर को भी धन्यवाद कहा और कहा की वह अपनी साड़ी ऊर्जा राष्ट्रीय जनता दल को और भी मजबूत करने में लगाउंगी। आपको बता दें की पूनम राय पहले पप्पू यादव की पार्टी जाप की सदस्य थी जिसके बाद उन्होंने 7 मार्च 2022 को जाप छोड़ कर राजद में शामिल हो गई थी और अब राजद के तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी पूनम राय को सौंप दी गई है। बहराल अभी के लिए इतना ही देखते रहिये टीडी न्यूज़।