By Aryan kumar


गुजरात की साइबर पुलिस ने आधार कार्ड में टेंपरिंग करने के आरोप में बिहार सेअर्पण दुबे को गिरफ्तार किया है। [ Source : internet]
पटना, 27 जुलाई 2023। गुजरात पुलिस ने मुजफ्फरपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के सदातपुर इलाके से अर्पण दुबे उर्फ मदन कुमार को गिरफ्तार किया है। उन पर पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। अहमदाबाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच की और उसे दोषी पाया। गुजरात साइबर पुलिस ने उसे 26 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद मुख्य पुलिस स्टेशन ले गई।
सूत्र के मुताबिक पुलिस ने 5 दिन पहले एफआईआर दर्ज की है। अहमदाबाद साइबर सेल पुलिस स्टेशन ने उसे मोबाइल लोकेशन यानी आईपी एड्रेस के जरिए सतपुड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के बाद फोरेंसिक टीम ने उसे दोषी पाया।कांटी थाने के SHO ने बताया कि गुजरात पुलिस की साइबर सेल ने पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के डेटा से छेड़छाड़ के आरोपी अर्पण दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।


पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आधार कार्ड के डेटा से छेड़छाड़। [Photo :representative; source : internet ]
वह इकोनॉमिक (ऑनर्स) ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं। उन्होंने कंप्यूटर में डिप्लोमा भी किया है। वहीं उसके पिता ने कहा कि वह पढ़ाई में अच्छा है, वह निर्दोष है और ऐसा अपराध कभी नहीं करेगा।