बढ़ते गर्मी और लू के कारण मौसम विभाग ने येलो-अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना का तापमान 42℃ के ऊपर पहुंच गया है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले में सभी स्कूलों को 11:45 बजे तक ही संचालित करने के निर्देश दिया हैं। रविवार को बिहार का सबसे गर्म स्थान शेखपुरा और बांका रहा। दोनों ही जगहों का तापमान 44 ℃ दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40℃ के पार चला गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक यानी 20 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा। प्रदेश के दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, बांका,
जमुई के अलावा उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया,किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, भागलपुर जिले के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जने और बिजली चमकने के असर हैं।
इन मौसमी कारण को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो-अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
दक्षिणी बिहार के साथ ही उत्तर पश्चिम भाग के कुछ जिलों में भी लू का असर देखने को मिला। उत्तर बिहार के कई जिलों में गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। मौसम विज्ञानीको की मानें तो पछुआ गर्म हवा का प्रवाह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में गर्म हवा का प्रवाह जारी रहेगा।
दक्षिण बिहार के 10 शहरों में लू का प्रभाव जारी रहेगा। वहीं, उत्तर पूर्व जिलों में 72 घंटों के दौरान मेघ गर्जने और बिजली चमकने तथा हल्की बारिश का अनुमान है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो-अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है।