सारण के परसा प्रखंड की चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुई प्रमुख सविता देवी,पुष्पा बनी उप प्रमुख

0
256

परसा प्रखंड की जनता ने एक बार फिर अपने प्रमुख के तौर पर सविता देवी को प्रमुख चुना है वही पुष्प देवी उपप्रमुख के पद पर चुनी गई। सविता देवी ने चौथी बार निर्विरोध प्रमुख चुनी गई हैं। परसा के बनौता पंचायत के बीडीसी के तौर पर निर्विरोध चुनी गई सविता देवी ,अमनौर विधानसभा के विधायक और भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह की धरम पत्नी है। एक विधायक की पत्नी होने के वावजूद सविता देवी ने अपने काम के दम पर पिछले 4 बार से प्रमुख निर्वाचित होते आ रही है।

सविता देवी पिछले २० साल से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करती आ रही है तभी तो हर बार जनता के प्यार और सपोर्ट से प्रमुख चुनी जाती रही हैं। सविता देवी ने भले ही इंटरमीडिएट तक ही पढ़ाई की है पर बात जब जनता के सेवा और उनसे सम्बंधित सुविधाओं को उन तक पहुंचाने की हो तो इनकी समझ और सूझ बुझ कई महारथियों से भी आगे निकल जाती है। तभी तो सविता देवी अपने जनता की पहली चॉइस है। अगर सविता देवी की राजनैतिक पृष्ठ भूमि की बात करे तो इनके पति कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह अमनौर विधान सभा के विधायक हैं। मंटू सिंह भाजपा के नेता हैं और अमनौर विधान सभा बनने के बाद से ही वह वहां की विधायकी संभल रहें है। विधान सभा के स्तर पर मंटू सिंह और प्रखंड स्तर पर उनकी पत्नी सविता देवी ने अपने कर्तव्यों के दम पर जित हासिल कर के बता दिया है की एक नेता के लिए समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और इसी धाम को निभाने से आप जनता के प्यार और सम्मान को प् सकते हैं।