IPL 15 में इन दिग्गज क्रिकेटरों को पछाड़ बिहार के लाल ईशान किशन ने मारी बाजी ,आइये जानते है ईशान के अब तक के क्रिकेट सफर के बारे में।

0
404

बिहार का नाम रौशन कर चुके विकेट कीपर और बल्लेबाज ईशान किशन IPL 15 में अपनी ऊँची बोली को लेकर काफी चर्चे में हैं। ईशान IPL 15 में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलेंगे जिसके लिए टीम की मालकिन नीता अम्बानी ने उन्हें 15.5 करोड़ के महंगे रकम में खरीद लिया है। इंडियन क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज ईशान किशन अपने बल्लेबाजी के बदौलत आईपीएल के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूचि में शामिल हो गए हैं।

ईशान से ज्यादा महंगे बिकने वाले में केवल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शामिल है। ईशान की इस महंगी बोली ने गेंदबाज बुमराह , बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव और किरण पोलार्ड जैसे दिग्गजों को पीछे छोर दिया है। जहाँ बुमराह 12 करोड़ में बीके वहीँ किरण पोलार्ड पर महज 6.5 करोड़ की बोली लगी है। ईशान किशन एक अच्छे बल्लेबाज के साथ विकेट कीपर भी है। आइये जानते हैं ईशान किशन के बैकग्राउंड के बारे में। बिहार की राजधानी पटना में जन्मे ईशान किशन सुरु से क्रिकेट के प्रति समर्पित हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जैसे ही इन्होने भी काफी कम उम्र में बल्ला पकड़ लिया था।

क्रिकेट का जूनून ऐसा चढ़ा की पढाई में काफी पीछे रह गए जिसके वजह से उन्हें स्कुल से भी निकाल दिया गया। हालाँकि बाद में ईशान ने अपनी पढाई पूरी की। ईशान अक्सर अपने इंटरव्यू में अपने बड़े भाई राज किशन का नाम लेते हैं। राज किशन वही इंसान है जिन्होंने अपने छोटे भाई को क्रिकेट को प्रोफेशन बनाने में मदद किया। राज खुद एक अच्छे बॉलीबाज रहें हैं और अब वह एक डॉक्टर हैं। अपने छोटे भाई का क्रिकेट के प्रति जूनून और आगे बढ़ने की काबिलियत को देखते हुए राज ने खुद क्रिकेट को अलविदा कह कर अपने भाई ईशान किशन को आगे बढ़ाया। ईशान ने अपने खेल के दम पर झारखण्ड के रणजी टीम में अपनी जगह बनाई फिर भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में ईशान ने खुद को और भी बेहतर तरीके से निखारा।

mu

जिसके बाद उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम में जगह मिली और 2016 अंडर 19 विश्व कप की कप्तानी करने का मौका मिला। 2016 के आईपीएल की नीलामी में ईशान को ६० लाख में गुजरात लाइंस के तरफ से खरीद लिया गया। जिसमे उन्होंने मुंबई इंडियनस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और मन ऑफ़ द मैच बने। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अम्बानी की नजर ईशान की इस खेल पर नजर पड़ी और अगले ऑक्शन में वह मुंबई इंडियंस के लिए 6.5 करोड़ में बीके। और अब उनकी बोली कई दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा लग चुकी है। ईशान ने न सिर्फ देश का नाम रौशन कर रहें है बल्कि अपने होमटाउन बिहार के भी युवाओं के लिए एक प्रेरणाश्रोत बन चुके हैं।