स्तीफा देना बड़ी बात नहीं पर दोषी बन कर नहीं दूंगा अपने पद से स्तीफा ; ब्रिज भूषण शरण सिंह

0
216

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। महिला पहलवानो ने अध्यक्ष पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाएं है और ब्रिज भूषण शरण सिंह को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है साथ ही सारे पदों से स्तीफा देने की मांग की है । पहलवानों का यह धरना प्रदर्शन सात दिन से चल रहा है।

क्या कहते हैं ब्रिज भूषण सिंह

अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह के तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था इसको लेकर लेकिन कल ब्रिज भूषण सिंह ने मीडिया से बात चित करते हुए कहा की स्तीफा देने में कोई परेशानी नहीं है पर वह गुनेहगार बन कर या दोषी बन कर स्तीफा नहीं देंगे। उन पर लगाएं गए सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने अपने पद को छोड़ने की बात पर कहा की विनेश फोगाट ने मुझे यह पद नहीं दिया है बल्कि जनता ने दिया है। पिछले छह बार से जनता मुझे यह पद देते आ रही है। मेरी पत्नी को भी जनता का प्यार और सपोर्ट मिला है। वो इन आरोपण को बे बुनियाद मानते हैं।

पहलवानों से मिली प्रियंका गांधी वाड्रा

इसके साथ ही कल जंतर मंतर पर पहलवानो से प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की उन्होंने विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सेकाफी देर तक बात की। साथ ही FIR की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने कहा की इस सख्स पर कई गंभीर आरोप लगाया गया है इसपर उचित करवाई होनी चाहिए।


प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी नजर आये। उन्होंने भी खिलाड़ियों की बात सुनी औरउनका समर्थन किया। रिपोर्ट की माने तो आज शाम ४ बजे दिल्ली के मुख्यमंत्रो अरविन्द केजरीवाल भी खिलाड़ियों से मिलने की बात कही है।