बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चनऔर ऐश्वर्या रॉय बच्चन अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं।

0
190

गौरतलब है कि हाल ही में इंडस्ट्री का मोस्ट अवेटेड अवार्ड शो ‘आइफा 2022’ (IIFA 2022) आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड शो में अभिषेक ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी।

सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन जबरदस्त वायरल हो रहा है। अभिषेक के अपनी फिल्म ‘दसवीं’ के ‘मचा मचा रे’ गाने पर झूमकर डांस कर रहे हैं। अभिषेक की वीडियो की खास बात ये है कि इसमें अभिषेक अकेले नहीं है बल्कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन भी उनका साथ दे रही हैं।

जैसे कि IIFA अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन परफॉर्म करते हैं, इसी दौरान वो स्टेज से उतरकर फ्रंट लाइन ऑडियंस में बैठीं ऐश्वर्या राय के पास जाते हैं और ‘मचा मचा रे’ स्टेप करते हैं। इसके बाद वो बिटिया आराध्या के साथ भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि करीब 2 साल बाद आइफा अवार्ड्स (IIFA Awards 2022) का आयोजन किया गया है। इस दौरान कई बड़े सितारें एक साथ नजर आए। अवार्ड्स की बात करें तो हीं विक्की कौशल को सरदार उधम और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।