चार्ली चैपलिन 2 के नाम से मशहूर मुंगेर के राजन को डॉक्टरेट की उपाधि, गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम।

0
175

Chaplin: दिल्ली की यूनिवर्सिटी द्वारा नोएडा फ़िल्म सिटी में हुए भव्य समारोह में बिहार के मुंगेर के रहने वाले राजन कुमार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है। राजन को पिछले 25 वर्षों की कला के क्षेत्र में उपलब्धियों को देखते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है।

मुंगेर. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 1 मई को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शताब्दी समारोह भव्य रूप से मनाया गया जिसमें कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसी बीच मुंगेर के राजन कुमार को एआईआईपीपीएचएस स्टेट गवर्मेंट यूनिवर्सिटी दिल्ली द्वारा ऑनरेरी डॉक्टरेट की डिग्री दी गई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हीरो राजन कुमार को अब “डॉक्टर राजन कुमार” के नाम से जाना जाएगा। उन्हें उनकी पिछले 25 वर्षों की कला के क्षेत्र में उपलब्धियों को देखते हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है।

राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन 2 के रूप में लोगों को लगातार हंसाने का काम जारी रखा है। राजन कुमार ने अपनी डॉक्टरेट की डिग्री को अपने जीजा जी को समर्पित किया है, 30 अप्रैल को उनके जीजा जी की पहली बरसी थी। कोरोना काल मे हंसते खेलते परिवार के अग्रज उनके जीजा जी का निधन हो गया था। यह उपाधि राजन कुमार के लिए बहुत ही स्पेशल है। हीरो राजन कुमार ने डॉक्टरेट की डिग्री के लिए अपने परिवार के लोगों को विशेष धन्यवाद दिया।