Happy Holi 2022:- इस साल होली का त्यौहार 18 मार्च 2022 यानी कि आज के दिन मनाई जा रही हैं। थोड़ी सी मस्ती, थोडां सा प्यार, सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।


हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेलते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं।


Happy Holi 2022: होली का त्योहार लोगों के दिलों में खुशी और हवा में रंग भर देता है। इस साल होली 18 मार्च 2022 यानी आज के दिन मनाई जा रही है। होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते और होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली भारत का और ख़ासतौर से हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे हर धर्म का व्यक्ति मनाता है। इस दिन सभी लोग अपने सारे गिले, शिकवे भुला कर एक दुसरे से गले मिलते हैं,गुलाल-अबीर लगाते हैं और मिठाई खिलाते हैं। इस दिन सब लोग एक दूसरे को त्यौहार की बधाई या शुभकामनाये देते हैं।


थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
हैप्पी होली 2022!
रंग के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार
हैप्पी होली 2022!
इस होली आपके जीवन के कैनवास को ईश्वर खुशी, समृद्धि, और सफलता के रंगों से रंग दे.


बेहतर रहेगा कि त्योहार की गुजिया घर पर ही बनाए। गुझिया घर में ही बनाने की कोशिश करें। घर में खोया तैयार करके शुद्ध चिकनाई में जब गुजिया तैयार की जाएंगी तो नुकसान करने की आशंका ही नहीं रहेगी। यदि बेक्ड गुजिया बनाते हैं तो ये सेहत के लिहाज से भी अच्छी होती है। केसर के नाम पर बिकने वाली मिठाइयों में कृत्रिम खाद्य रंग और एसेंस मिलाए जाते हैं, क्योंकि केसर इतना महंगा है कि जल्दी से इसका प्रयोग हर विक्रेता नहीं करता है। अच्छा रहे कि यदि बाहर से ये सब खरीदना है तो अपने विश्वसनीय दुकानदार के यहां से पहले ही खरीद लें।