बहुचर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के बबलू भैया यानी एक्टर विक्रांत मेस्सी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों के दूल्हे और दुल्हन के लिबास में फोटो वायरल हो रही है जिससे लोगों को पता चला है की उनकी शादी हो रही है। तो कौन है यह लड़की जो मिसेज विक्रांत बन चुकी हैं। आइये जानते हैं विक्रांत के नई नवेली दुल्हन के बारे में।


कौन है विक्रांत मैसी की पत्नी ?
दरअसल विक्रांत का हाथ थामने वाली यह लड़की विक्रांत की गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर हैं। शीतल पेशे से एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मो में बतौर एक्टर काम कर चुकी हैं। दोनों अपनी फिल्म ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के पहले सीजन पर मिले थे और एक दूसरे को दिल दे चुके थे। विक्रांत और शीतल सात साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने साल 2019 में रोका यानी सगाई भी कर लिया था। विक्रांत ने अपने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था की वो अब तक शादी कर चुके होते यदि यह कोरोना बिच में नही आया होता। पर वो कहते हैं न जिनको मिलना होता है वो अंत में मिल ही जाते हैं।


14 फरवरी को किया था रेजिस्टर मैरिज
विकरण मेसी और शीतल ठाकुर कल हिन्दू रीत रिवाज से हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं। हालाँकि विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी को ही अपने मुंबई वाले घर में रजिस्टर मैरिज कर लिया था। जिसके बाद दोनों ने हिन्दू रीती रिवाज से शादी की। शादी में परिवार वालों के साथ कुछ गिने चुने दोस्त ही शामिल हुए थे। विक्रांत और शीतल की 17 फरवरी को हल्दी सेरेमनी थी। सोशल मीडिया पर हल्दी का भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्रांत और शीतल को हल्दी में सिर से पैर तक लिपटी प्रियंका चोपड़ा की देसी गर्ल पर डांस करते देखा गया। दोनों अपनी शादी से काफी खुश हैं। और उनके घर वाले भी इस शादी से काफी खुश हैं।
बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं विक्रांत
विक्रांत बॉलीवुड के सफल और उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मो में अपने एक्टिंग से लोगों को लोहा मनवाया है। हाल ही में तापसी पन्नू के साथ उनकी रिलीज हुई हसीन दिलरुबा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कॉलेक्शन किया था।विक्रांत मेसी की पहली फिल्म लूटेरा थी जिसमे उन्हें रणवीर सिंह का सह कलाकार बनाया गया था। उसे बाद कांची द अनब्रेकेबल ,दिल धड़कने दो ,हाफ गर्लफ्रेंड ,छपाक आदि कई फिल्मे उन्हें मिली जिसमे उन्होंने बतौर एक्टर काम किया है। इसके आलवे कई वेब सीरीज में भी उन्होंने काम किया। जिसमे मिर्जापुर में उनका किरदार अहम् रहा है।