बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज कल सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहें हैं। उनकी फिल्मे एक अलग मुकाम पर पहुँच रही है और उनका करियर भी सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। गौरतलब है की हर साल की भांति इस साल भी दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया था। रविवार को आयोजित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2022 में सिनेमा जगत के बेहतरीन स्टार्स और फिल्मों को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.


सिनेमा से लेकर टीवी तक, एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के शानदार काम को सराहते हुए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। और उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म में उनके लुक और किरदार की काफी सहराहना हुई।
वहीँ फिल्म मिमी के लिए बेस्ट हेरोइन के लिए कृति सैनन को दादा साहब फाल्के पुरष्कार से नवाजा गया। इस फिल्म में कृति ने एक सेरोगेट मदर की भूमिका निभाई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंडियन फिल्म जगत के पिता माने जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम और सम्मान पर यह अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने फिल्म जगत में एक बेहतर नाम छोड़ा है।दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1969 में आयोजित हुई 17वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मान समारोह में हुई थी। उस वर्ष सबसे पहली बार अभिनेत्री अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था। जिसके बाद हर वर्ष भारत सर्कार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में लोगों को फिल्म के क्षेत्र में उनके उत्क्रिस्ट योगदान के लिए यह अवार्ड दिया जाता है।