बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेत्री में से एक मानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास अब मान बन चुकी हैं। अब आप यह सोच रहें होंगे की प्रियकण चोपड़ा जोनास की प्रग्नेंट होने की कोई खबर मिली नहीं और अचानक वह मान कैसे बन गई तो हम आपके इस सवाल का उत्तर देते हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास सेरोगेसी के जरिये माता पिता बने हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की आखिर यह सेरोगेसी क्या है। तो दरअसल सरोगेसी एक प्रक्रिया है जिसमे कोई कपल बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर ले सकता है. सरोगेसी में कोई महिला अपने या फिर डोनर के एग्स के जरिए किसी दूसरे कपल के लिए प्रेग्नेंट होती है। यानी वास्तविक मां की जगह एक दूसरी महिला बच्चे को जन्म देने के लिए अपनी कोख का इस्तेमाल करे. सरोगेसी से बच्चा पैदा करने के पीछे कई वजहें हैं. जैसे कि अगर कपल के अपने बच्चे नहीं हो पा रहे हों, गर्भधारण से महिला की जान को खतरा या अन्य दिक्कतें हो सकती है। या फिर वह महिला खुद के कोख में बच्चा पालना नहीं चाहती हो। जो महिला अपने कोख में बचे को पालती है उसे सेरोगेट मदर कहते हैं। दरअसल इस प्रक्रिया सेरोगेट मदर और कपल्स के बिच एक एग्रीमेंट सिग्न होता है जिसमे बच्चे के असली माता पिता कपल्स ही रहेंगे। गर्वावस्था के दौरान सेरोगेट मदर के खर्च और उससे जुडी सभी स्वस्थ्य सुविधाओं की जिम्मेदारी बच्चे के माता पिता की होती है। इसके लिए सेरोगेट मदर को कुछ पैसे भी दिए जाते है।
सेरोगेसी धीरे धीरे इंडिया में चलन में आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक संपूर्ण दुनिया में प्रतिवर्ष 500 बच्चे सरोगेसी के जरिए पैदा होते हैं और उनमें से 200 बच्चों का जन्म भारत में होता है. इसकी कुछ विशेष वजहें भी हैं जैसे कानूनी मान्यता, कम खर्च आदि. प्रियंका चोपड़ा जोनास ऐसी पहली सेलेब्स नहीं हैं जो सेरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बने हैं। इनमे रोमांस किंग शारुख खान शामिल है jinke सबसे chhote बेटे अबराम सेरोगेसी की मदद से दुनिया में आये हुए हैं। इनके अलावे प्रीति जिंटा ,शिल्पा शेट्टी , डायरेक्टर एकता कपूर ,उनके भाई तुषार कपूर ,आमिर खान ,सनी लेओनी , कारन जोहर ,श्रेयस तलपड़े आदि ने भी अपने बच्चों का दुनिया में स्वागत सेरोगेसी के मदद से ही किया है। बहरहाल प्रियंका की यह सेरोगेट चाइल्ड बीटा है या बेटी इसका पता नहीं चल पाया है। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इस खबर की जानकारी देते हुए अपने प्राइवेसी को सुरक्षित रखने की अपील लोगों से की है।