Gajab News: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने लोहे का एक पुल ही चुरा लिया। पुल को चुराने में 3 दिन का समय लगा, लेकिन स्थानीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस भी इस घटना से पूरी तरह से अंजान बनी रह।चोर खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और पुल को काटा और लेकर चलते बने।


रोहतास, बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुछ चोर 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी लोहे का पुल चुरा कर चलते बने। चोरों ने इस हैरतअंगेज चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया।बताया जाता है कि कुछ लोग खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और नहर पर बने लोहे के पुराने पुल को काटना व उखाड़ना शुरू कर दिया। चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया और जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लाद लिया और आराम से चलते बने।


जानकारी के अनुसार, पुल चोरी की यह घटना रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर की है। यहां के आरा नहर पर वर्ष 1972 के आसपास बनाए गए लोहे के पुल को चोरों ने दिनदहाड़े चुरा लिया।
60 फीट लंबा था पुल लोहे का पुल लगभग 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा था। पुल जब चोरी हो गई, तब जाकर ग्रामीण तथा विभाग को समझ में आया कि वे लोग झांसे में पड़ गए थे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने थाने में पुल चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिस तरह से दिनदहाड़े अपराधियों ने नहर पर बने लोहे का पूरा पुल चुरा लिया, वह कई सवाल खड़े करती है।