हिजाब मामले में कर्णाटक के मंत्री के टिपण्णी पर उखड़े जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा, देश द्रोह की मांग।

0
218

कर्णाटक में उठ रहे हिजाब मामले की लहर ने पुरे देश में बवाल मचा रखा है जिससे बिहार भी अछूता नहीं रहा है है। भले ही यहाँ प्रोटेस्ट नहीं हो रहे हैं या इस मामले में लोगों के प्रतिक्रिआएं सामने नहीं आ रही है। परन्तु इस मामले की तिस हर किसी को उसके स्तर पर दुःख पहुँच रहा है। अब बिहार में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी पर अपनी भड़ास निकल रहें है।

दरअसल हिजाब मामले में मामले में कर्णाटक के ग्रामीण विकास मंत्री और भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में कभी, 100 या 200 या 500 साल बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। जिस पर उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट कर अपना गुस्सा जताया है। कुशवाहा पहले ही म्राट अशोक के कथित अपमान को लेकर भाजपा पर भड़के हुए हैं। शुक्रवार को कुशवाहा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार में एक मंत्री पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे डाला। कुशवाहा ने अपने ट्वीट में भाजपा को निष्णा बनाते हुए लिखा की “कभी सम्राट अशोक का अपमान तो कभी तिरंगे को मिटाने का अभियान आखिर कैसे सहे हिन्दुस्तान।

उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ कर्णाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी टग करते हुए ऐसे मंत्रियों पर देश द्रोह करार देते हुए उनपर करवाई करने की मांग की है। इससे पहले कुशवाहा ने साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नाट्य लेखर दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने के लिए कार्रवाई की मांग उठाई थी। सिन्हा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अशोक काफी हद तक औरंगजेब की तरह थे। कुशवाहा ने पिछले साल अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जदयू में कर लिया था। नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग के साथ सत्ता में हैं। हालाँकि यह अभी तक भाजपा के तरफ से इस्पे कोई प्रतिक्रया नहीं आई है।