किडनी ट्रांसप्लांट करवा आज दोपहर पटना पहुंचेंगे लालू प्रसाद यादव। 2024 के चुनाव को लेकर क्या होगी रणनीति।

0
171

राजद अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आज दोपहर पटना आ रहें हैं। लालू प्रसाद यादव पिछले कई महीनो से सिंगापूर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास थे जहाँ उनकी बेटी रोहिणी ने अपनी एक किडनी अपने पिता लालू प्रसाद को दी और उनका ओप्रशन हो पाया। जिसके बाद वो दिल्ली में ढाई महीने रहें और अब अपने घर बिहार लौट रहें हैं। लालू जब बिहार से निकल रहें थे तो ये कयास लगाएं जा रहें थे की उनकी स्थिति और बिगड़ सकती है परन्तु बेटी रोहिणी आचार्य ने एक पिता के प्रति अपने बेटी होने का फर्ज निभाते हुए अपने पिता को बिपरीत परिस्थितियों से खिंच लाया।

अभी भी है लालू प्रसाद यादव को खतरा

हालाँकि लालू प्रसाद को अभी भी खतरा है। दरअसल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी छह महीने तक खतरा रहता है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव को संक्रमण का खतरा बना रहेगा। ऐसे में उनके परिवार को उनकी पूरी तरह देख रेख करनी पड़ेगी। बेटी के इस बलिदान ने एक मिसाल कायम किया की बेटियां भी अपने माता पिता का ख्याल रख सकती हैं।

राजनितिक गतिविधियों में सक्रिय हैं लालू प्रसाद यादव

दिल्ली में ढाई महीने के विश्राम के दौरान लालू प्रसाद यादव की राजनितिक सक्रियता भी देखि गई। उन्होंने स्क्रीन माध्यम से जान रैली को सम्बोधित किया। साथ ही वह राजनितिक पार्टियों के नेताओं जैसे उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात किया।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान लालू परसाद यादव से मुलाकात किया। बिहार की राजनीति में किसी तरह की गतिविधियां हो रही हैं लालू प्रसाद की नजर सब पर है। इसकी वजह 2024 का लोकसभा चुनाव है। बहरहाल लालू अपने राज्य , अपने घर वापस आ रहें हैं और स्वस्थ्य हो कर आ रहें है जिसकी ख़ुशी पुरे राज्य को है।