सुबह लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप .शाम तक भेज दिया पार्टी को स्तीफा ; पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरसीपी सिंह का जदयू को स्तीफा।

0
275

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कुछ देर पहले जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना स्तीफा पत्र वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भेज दिया है। उन्होंने कहा की जदयू एक डूबती हुई पार्टी है। इस पार्टी का भविष्य डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। गौरतलब है की आज ही सुबह जदयू ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की संपत्ति की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से कराने की बात कही थी।

जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यह नोटिस जारी की थी कि नालंदा जिले के दो प्रखंडों में उनके पास 58 भूखंड हैं, जिसका कुल रकबा 40 बीघा है। यह संपत्ति 2013 से खरीदी जा रही है। नौ वर्षों में आरसीपी ने इतने बड़े स्तर पर जमीन खरीद ली। आरसीपी सिंह अपने इन सम्पतियों का ब्यौरा दे। हालाँकि अब तक आरसीपी सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया था। जिसके बाद पार्टी के सूत्रों के मुताबिक़ आरसीपी सिंह ने अपना स्तीफा उपेंद्र कुशवाह को लिखित तौर पर भेज दिया है। आरसीपी के इस स्तीफे ने उन पर लग रहे आरोपों को और भी गहरा कर दिया है। जवाब देने के बजाय उनका यूँ पार्टी को चोर देना उन्हें शक के दायरे में लेकर आता है।