डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा आज ,37 और दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मिलेगी सजा।

0
258

चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पर्व मुख्यम्नत्री लालू प्रशाद और अन्य 38 दोषियों को रांची की विशेष CBI कोर्ट आज सजा सुनाएगी। इसके पहले ही 15 फरवरी को ही लालू प्रशाद यादव समेत 75 लोगों को दोषी करार दे दिया गया था जिसके बाद उसी दिन 38 लोगों को सजा भी दे दी गई थी। और अब आज बाकि बचे 38 लोगों को कोर्ट आज सजा सुनाने वाली है।

photo credit; The Indian Express

यह सजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दी जायेगी। रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष जज एसके शशि की अदालत से दोपहर 12 बजे से सभी दोषियों को वीडियोकांफ्रेंसिंग से बारी- बारी सजा सुनायी जाएगी। कोर्ट के द्वारा दोषी करार दिए जाने पर 37 दोषियों को रांची के जेल में भेज दिया गया था जहां से अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में उनकी पेसि की जायेगी। जबकि लालू प्रशाद की स्वास्थय को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करने को कहा था। जिसके बाद अब लालू प्रशाद को वहीँ से वर्चुअली पेस किया जाएगा।लालू के साथ केएम प्रसाद भी रिम्स से ही सजा सुनेंगे।

सीबीआई की विशेष अदालत से सजा सुनाने को लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार प्रशासन की ओर से ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रशाद यादव समेत आज जिन्हें सजा सुनायी जाएगी उनमें पूर्व विधायक आरके राणा और पशुपालन विभाग के पूर्व सचिव बेक जूलियस भी शामिल हैं। इससे पहले15 फरवरी को सजा पा चुके लोगों को ३ साल की सजा और पचास हजार और एक लाख तक की जुरमाना राशि भरने को कहा गया है। बहरहाल लालू प्रशाद को क्या सजा मिलती है यह देखना होगा।