हैवानियत : पारिवारिक विवाद के बाद काटा अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीया बच्ची का सर।

0
300

बिहार के मधेपुरा जिले में एक हैरान और डरा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और बच्ची का सर धर से अलग कर दिया। मामला शुक्रवार की रात का है जब श्रीनगर थाना इलाके के रामनगर महेश पंचायत का निवासी मु. जिब्राइल ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी मुरसुदा खातून और अपनी डेढ़ वर्षीया बच्ची जिया परवीन की बड़ी क्रूरता से सर धर से अलग कर दिया। जिसके बाद अपनी पत्नी का सर लेकर ससुराल पहुँच गया और घर से कुछ दुरी पर अपनी पत्नी का सर छोड़ कर भाग गया। जबकि अपनी डेढ़ वर्षीया बेटी का सर घर में ही छोड़ आया था।

जानकारी के अनुसार उसके तीन बच्चे थे। वो फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ फरार है। जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बिच किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात झगड़ा हुआ था जिसके बाद जिब्राइल ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस जिब्राइल और उसके दोनों बच्चों की तलाश कर रही है। उसके दोनों बच्चे भी उससे सुरक्षित नहीं हैं ऐसा पुलिस का मानना है।