छुट्टी पर आया था आर्मी मैन,पत्नी से झगड़े के बाद कर ली खुद ख़ुशी। प्रेम प्रसंग का मामला।

0
251

पति पत्नी के बिच अक्सर झगड़े होते रहते हैं। परन्तु यह झगड़ा जब किसी के मौत का कारन बन जाए तो यह बड़ी बात हो जाती है। दरअसल बिहार के बेतिया जिले से एक ऐसी ही खबर मिली है जहाँ एक आर्मी मैन ने अपनी पत्नी से झगड़ने के बाद खुद ख़ुशी कर ली।

यह घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भेड़िहारवा गांव की है। मृतक का नाम हरेराम यादव और उम्र २७ वर्ष है। हरेराम 2019 से भारतीय आर्मी में नौकरी कर रहे थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार हरेराम की शादी ३ महीने पहले ही हुई थी। जिसके बाद वह वापस मेरठ चला गया जहाँ फिलहाल उनकी तैनाती थी। फिर इधर 6 दिन पहले छुट्टी में घर आया था। बताया जा रहा है की रात के खाने के बाद पति पत्नी के बिच झगड़ा हुआ और फिर हरेराम सोने चला गया। बाद में जब उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटक रहा था

प्रेम प्रसंग का मामला
गावं वालो के मुताबिक़ हरेराम अपने ग्राम की ही एक लड़की से प्रेम करता था। परन्तु जब उसकी नौकरी लगी तो घर वालों ने उसकी शादी कही और कर दी। लेकिन शादी के बाद भी हरेराम का प्रेम प्रसंग चलता रहा जिसे लेकर उसके और उसकी पत्नी के बिच अक्सर झगड़े होते रहते थे।