नए कृषि कानूनों की वापसी पर बिहार में कहीं खुशी कहीं ग़म बोले बिहार के कृषि मंत्री

0
209

बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से लाए गए तीनों कानून किसानों के व्‍यापक हित में थे। बिहार के किसान इन कानूनों से काफी खुश थे। केंद्र सरकार ने भले इसे वापस लिया है। लेकिन इसका संकेत भी है कि आगे समग्रता से इसपर विचार होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के तीनों कानून वापस लिए जाने की घोषणा के संदर्भ में कृषि मंत्री बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि वे बिहार के कृषि मंत्री हैं। बिहार के किसानों से इस कानून के प्रति जो फीडबैक मिला, वह ये था कि किसान काफी खुश थे। लाभकारी खेती की दृष्टि से यह कानून चमत्‍कारिक रूप से मददगार होता।

बिहार के लेागों ने इस कानून का स्‍वागत किया था। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि वे समझा नहीं पाए या कुछ लेाग समझ नहीं पाए, यह अलग बात है। यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कानून वापस लेने का सवाल पूछने पर उन्‍होंने इसे नकार दिया। कहा कि देश में आए दिन चुनाव होते रहते हैं। लेकिन चुनाव से जोड़ने की राजनीतिज्ञों की आदत ठीक नहीं है। वोट के पैमाने पर इसे नहीं देखते। किसानों के संदर्भ में ही कानून को देखा। विपक्ष के हौसले बुलंंद होते रहें। आज भी इस उम्‍मीद में हैं कि आगे व्‍यापक रूप से समग्रता में बातों को समझा पाएंगे। बिहार में विपक्ष ने माहौल बनाने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी दाल नहीं गली।