World के सबसे लम्बे विमान Antonov AN 225 को Russia ने किया नष्ट।जानिये इस विमान को नष्ट करने की वजह

0
236

यूक्रेन और रूस की लड़ाई शायद अभी लम्बी चलने वाली है। रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है और साथ ही कई पब्लिक प्रॉपर्टी को भी रूस ने नष्ट कर दिया है। हाल ही मिल रही जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के एक विमान जिसका नाम एंटोनोव AN 225 है। जो दुनिया की सबसे बड़ी विमान के तौर पर जानी जाती है। यूक्रेन ने इस विमान का नाम म्रिया रखा है जिसका यूक्रेन की भाषा में अर्थ होता है सपना। रूस ने मिसाइल के जरिये उस विमान को ध्वस्त कर दिया है। यह विमान एक कार्गो विमान है। जो जहाज, विमान, ट्रेन, वैन या ट्रक के द्वारा माल या उत्पाद को परिवहन का काम करता है।

प्लेन के क्षतिग्रस्त होने पर यूक्रेन के विदेश मंत्री लावरोव ने कहा की यूक्रेन भले हमारे म्रिया को नष्ट कर दे पर वो हमारे आजाद देश के सपने को कभी नष्ट नहीं कर सकता है। वही यूक्रेन के डिफेन्स मिनिस्ट्री ने म्रिया को फिर से रिपेयर करने की बात कही जिसमे लगभग 5 साल और लगभग 3 अरब रुपये खर्च होने का अनुमान है। अब आप यह सोच रहें होंगे की आखिर रूस ने इस कार्गो प्लेन को क्यों निशाना बनाया तो दरअसल म्रिया विमान दुनिया का एकमात्र ऐसा विमान है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है। यह विमान दो एयरक्राफ्ट या 10 ब्रिटिश टैंक लेकर लेकर उड़ सकता है। और एक लबे समय तक सोबियत संग ने इसका इस्तेमाल अपनी आर्मी के लिए कर चूका है। रूस इसके पावर और कैपेसिटी दोनों से परिचित है। अगर यह विमान नष्ट नहीं होता तो यूक्रेन इसका इस्तेमाल अमेरिका से हथियार लाने और एक जगह से दूसरे जगह टैंक पहुंचाने का काम कर सकता था जिससे रुसी सेना खतरे में आ सकती थी। रूस को इस विमान से खतरा हो इसके पहले रूस ने उस विमान को ही ख़तम कर दिया गया है। बहरहाल यह जंग कब तक चलेगी इसका सटीक उतर दे पाना मुश्किल लग रहा है। हम आपको हर खबर से अपडेट करते रहेंगे तब तक के लिए देखते रहिये टीडी न्यूज़।