दरअसल देश में इन दिनों बाढ़ के कारण कई राज्यों में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। इस समय उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में बाढ़ के कारण लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में एक केंद्रीय टीम बिहार के कुछ इलाकों में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची।
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में इन दिनों लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है। यूपी के गोंडा जिले में बाढ़ के पानी में डूबकर एक बालिका की मौत हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के मताबिक, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर व अयोध्या में सरयू नदी लाल निशान से 12 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील तरबगंज के 10 गांव की 2866 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। प्रभावित क्षेत्र में उपचार के लिए 23 मेडिकल टीम गठित की गई हैं। वहीं, गोरखपुर में भी बाढ़ के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिले में अब तक ढाई लाख लोग प्रभावित हैं।