रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन युद्ध में अपने 1,351 सैनिक मारे जाने और 3,825 के मारे जाने की बात कही है। जबकि यूक्रेन का दावा करीब 16 हजार रूसी सैनिकों को मारने का है।


यूक्रेन युद्ध में नाटो की भूमिका के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने महत्वपूर्ण बात कही है। कहा है-युद्ध में रूस यदि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो नाटो उसका जवाब देगा। रूसी हमला जिस स्तर का होगा, नाटो उसी स्तर का जवाब देगा।


थिएटर में 1,300 से ज्यादा लोग थे मौजूद
हमले के बाद यूक्रेन की मानवाधिकार आयुक्त ल्यूडमिला डेनीसोवा ने कहा था कि थिएटर के भूमिगत हिस्से में 1,300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। उनमें से ज्यादातर के मारे जाने या घायल होने का अंदेशा है।


लुहांस्क के 93 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि लुहांस्क के 93 प्रतिशत क्षेत्र पर उसकी सेना का कब्जा हो गया है। लुहांस्क पूर्वी यूक्रेन का वह हिस्सा है जिसके एक टुकड़े पर रूस समर्थित विद्रोहियों का 2014 से कब्जा था। रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन युद्ध में अपने 1,351 सैनिक मारे जाने और 3,825 के मारे जाने की बात कही है। जबकि यूक्रेन का दावा करीब 16 हजार रूसी सैनिकों को मारने का है।


डोनबास और क्रीमिया के बीच रास्ता बना
डोनबास से क्रीमिया को जोड़ने की कोशिश में लगी रूसी सेना को अपने मकसद में आंशिक सफलता मिल गई है। रूस के कब्जे वाले दोनों इलाकों के बीच जमीनी रास्ता बनाने में वह कामयाब हो गई है। इस बात की पुष्टि यूक्रेन सरकार ने की है। दोनों इलाकों के बीच मारीपोल शहर है जिस पर कब्जे के लिए बीते तीन हफ्तों से भीषण संघर्ष चल रहा है।